बदायूं, सितम्बर 3 -- Badaun News: जिले में मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए मलेरिया विभाग की ओर से 21 टीमों का गठन किया गया है। यह सभी टीमें मलेरिया प्रभावित गांवों में जाकर रोजाना स्क्रीनिंग करेंगी। ऐसे में कोई मलेरिया या फिर डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको संबंधित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिले में संक्रामक रोगों के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हर गांव में मलेरिया और बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। तीन ब्लॉकों में डेंगू के मरीज भी निकले हैं जिनकी संख्या 27 तक पहुंच गई है। डेंगू के मरीज बरसाती मौसम खत्म होने के बाद निकलते थे, लेकिन इस बार यह समय से पहले ही सामने आए हैं। जगत, दहगवां और अब उझानी ब्लॉक में डेंगू के मरीज सामने आए हैं。 यह भी पढ़ें- Badaun News: अब मुजाहिदपुर गांव में निकल...