बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: लिंक मार्ग पर मक्के की फसल की रखवाली के लिए चारपाई पर सो रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के वनकोटा-जखौलिया मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी 45 वर्षीय रियासत पुत्र हाशिम गांव के ही हरीश सिंह की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। इस बार उन्होंने मक्के की फसल बोई थी। शनिवार रात वह फसल की रखवाली के लिए खेत के पास सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...