Badaun News: मंदिर से इनवर्टर, बैटरी, दानपेटी और घंटा चोरी
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: वजीरगंज। नगर के वार्ड संख्या चार बघौल स्थित वजीरगंज-भतरी गोवर्धन मार्ग पर बने ब्रह्मदेव-शनिदेव मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मंदिर से इनवर्टर, बैटरी, दानपेटी और मंदिर का घंटा चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि नियमित गश्त होने पर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.