Badaun News: मंदिर और स्कूल में चोरों ने समेटा सामान
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: थाना क्षेत्र में स्कूल के किचन से गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी करने के साथ ही एक दिन पहले मंदिर में की गई चोरी की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात चोरों ने नवाबपुरा गांव स्थित संविलियन विद्यालय को निशाना बनाया। चोर किचन में रखा गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा कार्यालय का ताला भी तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में दहशत फैल गई। इससे एक दिन पहले सोमवार रात चोरों ने क्षेत्र के निजामपुर, पिपरिया और नवाबपुरा गांवों में स्थित मंदिरों को निशाना बनाया था। चोर निजामपुर के शिव मंदिर से घंटा और करीब 25 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पिपरिया और नवाबपुरा के मंदिरों से भी घंटे, दानपात्र की नगदी, पंखे चुराकर ले गए थे। एक ही रात में तीन गांवों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.