बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बिसौली। नगर की मंडी समिति में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। श्याम ट्रेडर्स के मालिक चिराग गुप्ता ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे जब वह मंडी पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड ने गेट खोलने से मना कर दिया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। व्यापारी ने इस मामले की जानकारी तत्काल मंडी सचिव को दी। शनिवार को चिराग गुप्ता ने मंडी सचिव रंजीत मौर्य को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी का कहना है कि मंडी में आने-जाने वाले व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिशु पार्क के गार्ड पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग वहीं मंडी सचिव रंजीत मौर्य ने शिकायत को गंभीरता से लेते ...