बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: बदायूं। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से ही जलाभिषेक जारी है। रविवार को रात भर भोले भक्त कछला के साथ ही अटैना गंगा घाट से जल लेकर आते रहे। शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चन दौर जारी है। सोमवार पर लाखों की भीड़ जुटने की वजह से शिवालयों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिरों के बाहर और अंदर तक पुलिस तैनात रही। सावन माह के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों संग श्रद्धालुओं का शिवलिंग पर जलाभिषेक जारी है। अधिकांश कांवड़िया जल भरकर रविवार की रात तक शिवालयों में पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- हाईवे से कछला तक बम बम भोले के जयघोष सोमवार को भोर से ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। शहर के गौरी शंकर देवालय, बिरुआबाड़ी देवालय, हरप्रसाद देवालय देवालय प...