बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: आधी रात भैंस चोरी करने पहुंचे तीन बदमाशों और गृहस्वामी के दो बेटों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों भाइयों ने दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने पकड़े गए आरोपी को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदेरी का है। यहां रियासत के पुत्र रिजवान की भैंस खोलने के लिए बीती रात तीन चोर पहुंच गए। भैंस खोलने की आहट होने पर रिजवान और उसका बड़ा भाई इमरान जाग गए। दोनों भाइयों ने हिम्मत दिखाते हुए चोरों को घेर लिया। इसके बाद उनके बीच करीब दस मिनट तक हाथापाई और उठापटक होती रही। खुद को घिरता देख चोरों ने बच निकलने के लिए एक-दूसरे से गोली मारने तक की बात कही। इसी दौरान एक चोर मौका पाकर भाग निकला, जबकि रिजवान और इमरान न...