बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बदायूं। रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा के लिये भूमि चिन्हांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। मेला ककोड़ा गत वर्ष वाले स्थान पर लगना तय हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से मेला का अधिकांश हिस्सा कासगंज जिले की सीमा के तहत आयेगा। जिला पंचायत प्रशासन ने मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पंचायत अफारों ने राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में मेला लगाने को भूमि का चिह्नांकन कर लिया है। एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह भी मेला के लिये चयनित स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। मेला गत वर्ष वाले स्थान पर ही लगेगा। भूमि चिन्हांकन कार्य के बाद अब अस्थाई सड़के बनाने के लिये ले आउट तैयार किया जायेगा। सड़के बनने के बाद तंबुओं के शहर को बसाने का काम आगे बढ़ाया जायेगा। मेला ककोड़ा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढं...