Badaun News: भूमि के विवाद में छह पर धोखाधड़ी व मारपीट की रिपोर्ट
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बिल्सी। भूमि के विवाद में छह लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने, गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला संख्या दो निवासी अंकित माहेश्वरी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम परौली निवासी सोनू सक्सेना ने अपनी कृषि भूमि का हिस्सा बेचने के लिए तीन फरवरी 2024 को उसके पक्ष में पंजीकृत इकरारनामा किया था। बाद में इसकी अवधि बढ़ाई गई। आरोप है कि 25 जनवरी 2025 को सोनू ने अपने भाइयों लोकेश और विपनेश तथा गवाहों की मौजूदगी में भूमि का बैनामा अंकित के पक्ष में कर दिया और कब्जा भी दे दिया। अंकित के अनुसार दाखिल-खारिज के दौरान जानकारी हुई कि बैनामे में दर्शाई गई भूमि के कुछ हिस्से को सोनू ने इससे पहले 27 अप्रैल 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.