बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: कादरचौक। उमंग-एक पहचान प्रतियोगिता में उप्रावि गंगपुर पुख्ता के छात्र लुकमान ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एक नई पहचान दिलाई है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि लुकमान ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर अपना भाषण तैयार किया था। डायट में ये प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में लुकमान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरपुर की सारेहा खान ने अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के पंचू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विकास क्षेत्र को गौरवान्वित किया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के पंचू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी दिलीप कन्नौजिया ने सभी वि...