बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा बुधवार 28 अक्तूबर तक जिले में सबसे ऊंचे सरदार अभियान चलाएगी। इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिला टोली के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए। वर्ष 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 15 प्रांतीय कांग्रेस समितियों में से 12 ने सरदार पटेल का समर्थन किया था, इसके बावजूद जवाहरलाल नेहरू अध्यक्ष चुने गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सरदार पटेल जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने संगठन के निर्णय को स्वीकार कर देश की एकता और अखंडता के ल...