Badaun News: भाइयों के विवाद के बीच पिता की हार्ट अटैक से मौत
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई की शिकायत करने थाने पहुंचा था कि घर पर मौजूद पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बल्लिया निवासी जहांगीर 65 वर्ष के दोनों बेटों बाबर और रियाज अहमद के बीच सबमर्सिबल के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह रियाज अहमद ने अपने बड़े भाई बाबर, भाभी और उनके ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। चर्चा है कि छोटे बेटे के थाने पहुंचने की जानकारी जब पिता जहांगीर को हुई तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.