Badaun News: भगवा चोला ओढ़ कांवड़ियों के बीच चलेगी पुलिस
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। इस बार सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस भी कांवड़ियों के भेष में सभी की नजरों से बचकर सुरक्षा कवच बनेगी। कांवड़ियों का भगवा चोला ओढ़ पुलिसकर्मी उनके बीच रहकर सुरक्षा करेंगे तो खुराफातियों को भी मौके पर ही दबोचने का काम किया जाएगा। कांवड़यात्रा के दौरान कोई असामाजिक तत्व किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके इसलिए पुलिस प्रशासन ने यह विशेष योजना बनाई है। इसके लिए जांबाज जवानों का चयन किया जा रहा है। वह कांवड़ियों की टोली के साथ शामिल रहेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तमाम योजनाएं बना रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से बिनावर से लेकर कछला गंगा घाट तक हर साल की तरह इस बार भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कांवड़रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.