बदायूं, नवम्बर 12 -- Badaun News: भइया दूज के त्योहार पर दातागंज से बदायूं जाने वाले मार्ग पर जाम का झाम लग गया। दातागंज तिराहा बाईपास से लेकर बदायूं जाने वाली सड़कों पर घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारों से राहगीर परेशान हो गए। जिले के अलग-अलग कस्बों से जाम की तस्वीरें सामने आईं, लेकिन दातागंज में हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। जाम के बीच दातागंज कस्बे में एक एंबुलेंस भी फंस गई। मरीज की जान बचाने वाली गाड़ी को भी रास्ता नहीं मिल सका। सड़कों पर भीषण जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में आक्रोश दिखा। घंटों तक लोग हलकान होते रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: भाईदूज पर जाम ने बिगाड़ा त्योहार, घंटों फंसी रही एंबुलेंसयातायात व्यवस्था के दावों पर सवाल त्योहार को देखते हुए पहले से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए ...