Badaun News: ब्लॉक रोड पर भिड़े दो सांड़, मची अफरातफरी
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। नगर पंचायत दहगवां में ब्लॉक रोड पर शुक्रवार शाम दो सांड़ आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सड़क पर सांड़ को लड़ते देख राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों सांड़ काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रही। दोनों सांड़ एक-दूसरे को पीछे धकेलते हुए सड़क पर दौड़ते रहे। इससे आसपास मौजूद लोगों को चोट लगने का डर बना रहा। इस भिड़ंत की वजह से कुछ देर के लिए ब्लॉक रोड पर राहगीर यहां वहां खड़े रहे। इससे यातायात बाधित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.