बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: ब्लॉक संसाधन केन्द्र हजतरगंज पर उमंग प्रतियोगिता में बच्चों शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों के मन में एक नई उमंग भरने का काम किया है। बीईओ प्रशांत सिंह राठौर ने बताया, उमंग कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर कविता सुनाओं, कहानी सुनाओं एवं अंग्रेजी डिक्टेशन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी गयी। उच्च प्राथमिक स्तर पर डिक्टेशन, भाषण, सामान्य ज्ञान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में ब्लॉक उझानी के समस्त 11 न्याय पंचायतों एवं नक्षे. झानी के विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान विजेता छात्र/छात्राओं ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अरविंद दीक्षित, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, शिव कुमार, रामकिशोर पाल, वीरवाला, रेनू अग्रवाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें...