बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में गाजे-बाजे के साथ कान्हा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा गांव के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर में मेन चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटब बस्ती, राय सती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, रामलीला ग्राउंड से खाटू श्याम मंदिर वापस होकर मेला ग्राउंड में समाप्त हुई। युवाओं की टोली ने काली का अखाड़ा के अलावा हाथी-घोड़ा राधा-कृष्ण की पालकी, महाकाल की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा को सफल बनाने में गांव के राजेश गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, नवल पुरी, नवीन गुप्ता, सुमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, कृष्णगोपाल, यशपाल, राजू, मुकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार,...