बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में बुखार फैला हुआ है। सात गांव पूरी तरह से बुखार से तप रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा जानलेवा साबित हो रहे बुखार को लेकर गंभीर नहीं है। हैरत की बात तो यह है कि इन सभी गांवों में रोजाना बुखार के नए मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी शांत हैं।बीते कुछ दिनों से जगत ब्लॉक के गांव खिरिया रहलू, बीबीपुर, मचलई, लखनपुर आदि गांव में बुखार फैला तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी गांव में काबू किया जाता तब तक ब्लॉक क्षेत्र के अन्य गांवों में बुखार फैल गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: वायरल पर काबू नहीं, मरीजों को देखने में हांफ रहीं स्वास्थ्य टीमें इसके बाद वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरापुर, रहेड़िया, इस्लामनगर के गांव जगत पीपरी, बिसौ...