बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: सैदपुर। क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में बुखार की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। उसको पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन फायदा न होने पर उसको चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंदौसी में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में चीखपुकार मच गई। गांव दिसौलीगंज की रहने वाली 16 वर्षीय सालिनी को पांच दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने के बाद उसको स्थानीय चिकित्सक के यहां दिखाया गया, जहां उसको इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जिला अस्पताल में बुखार-डायरिया के केस बढ़े, दो की मौत इसके बाद परिजन स्थानीय चिकित्सकों के कहने पर चंदौसी ले गए। चंदौसी के निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया ...