बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए महिला का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी हरबती 30 वर्ष पत्नी कौशल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हरबती को करीब 15 दिन से बुखार आ रहा था। शुरुआत में परिवार वालों ने उसे बुखार की दवा दिलवाई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Banda News: बीमारी से पीड़ित महिला की मौत इसके बाद परिजन उसे बदायूं में इलाज के लिए ले गए। वहां भी उसका इलाज चलता रहा। हालत में सुधार न होने पर परिवार वालों ने उसे दिल्ली ले ज...