Badaun News: बीमार पशु व्यापारी की अडौली में मौत
बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: उझानी। भाई के साथ अडौली गांव में पशु खरीदने गए एक बीमार व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसका भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पशु व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मानपुर रोड निवासी 30 वर्षीय जाहिद पुत्र शाबिर शुक्रवार सुबह अडौली गांव में पशु खरीदने गए थे। पशुओं की आवाज लगाते समय पहले से बीमार चल रहे जाहिद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक साथ गया उसका भाई कुछ समझ पाता, उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने बताया कि जाहिद लंबे समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी का हवाला देते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.