Badaun News: बिसौली में बाइक लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस ने धरदबोचे
बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: बाइक लूटने वाले दो बदमाशों को बिसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। बिसौली कोतवाली प्रभारी सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, तीन सितंबर को परवेजनगर गांव के मोहित यादव अपने दोस्त आसिफ खान के साथ सैदपुर कस्बे के होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय वे बिसौली कोतवाली इलाके में आसफपुर गांव के पास बिजलीघर रोड पर रुके थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां आ गए। उन्होंने तमंचा और डंडा दिखाकर मोहित और आसिफ की बाइक लूट ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर बाइक लूट का केस दर्ज किया था।पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरों में बदमाश दिख गए थे। पुलिस ने बिसौली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.