बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: बदायूं रोड स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में लगने वाले ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का 95वां वर्ष इस बार भी धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की मधुर धुन, काली अखाड़े के हैरतअंगेज करतब और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक स्वचलित झांकियों के साथ मूक झांकियां भी शामिल रहीं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप लिए झांकियां जिस मार्ग से गुजरीं, वहां दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शोभायात्...