बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेहंदी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को विधिवत 56 भोग अर्पित किया गया। मेहंदी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर, कस्तूरबा विद्यालय बिसौली एवं प्राथमिक विद्यालय बिसौली के प्रतिभागियों ने भाग लिया। राखी प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम स्थान वी शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशी ने द्वितीय, महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर भारती अग्रवाल ने सुंदर भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष भारती...