बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर गांव शेखा नगला के पास बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदीपुर निवासी जाविस सैफी पुत्र शब्बीर सैफी अपनी बाइक से किसी काम से बिल्सी आ रहे थे। वहीं, मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर निवासी दिनेश कुमार बाइक से मुजरिया की ओर जा रहे थे। रविवार रात दोनों की बाइक शेखा नगला के पास हाईवे पर पहुंचीं, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जाविस सैफी और दिनेश कुमार घायल हो गए। जाविस की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...