बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: सावन माह की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्रीशिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं शिव विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शिव विवाह समारोह में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से संबंधित सुंदर झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। आयोजन में भक्तिगीतों और जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। श्रीमहाकाल बाबा सेवा समिति की ओर से कैलाशी परमानंद वार्ष्णेय और उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, कुलदीप माथुर, वैभव माथुर, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, निकिल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, परमानंद वार...