Badaun News: बिना रवानगी निकला दरोगा, दूसरे क्षेत्र में कुछ हो जाता तो जिम्मेदार कौन?
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: जरीफनगर क्षेत्र में मादक पदार्थ की सूचना के नाम पर फर्जी तरीके से तत्कालीन चौकी प्रभारी ने अपनी पूरी टीम के साथ दूसरे हल्के में दबिश दी। नियमों को दरिकनार कर दी गई दबिश से ज्यादा बड़ा सवाल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा का है। वजह है कि तत्कालीन चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज बिना रवानगी और सीओ की जानकारी के अपनी चौकी छोड़कर दूसरे क्षेत्र में पहुंच गए। ऐसे में एक और गंभीर सवाल उठ रहा है कि दबिश के दौरान दूसरे के हल्का क्षेत्र में टीम के साथ कुछ हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता, यह सवाल सभी के जेहन में गूंज रहा है। मादक पदार्थ की सूचना में दबिश कोई सामान्य कार्रवाई नहीं मानी जाती है। पुलिस टीम के रवाना होने से लेकर मौके तक पहुंचने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में रहना जरूरी होती है। आरोप है कि बस्तोई सीकरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.