Badaun News: बिनावर क्षेत्र के मालगांव में एक घर में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान
बदायूं, अगस्त 14 -- Badaun News: अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। परिजनों की आंख खुलने पर चोर बॉक्स लेकर भागने लगे। शोर मचाने पर चोर बॉक्स छोड़कर फरार हो गए। बिनावर थाना क्षेत्र के मालगांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने धर्मेंद्र पुत्र नन्हे के घर को निशाना बनाया। धर्मेंद्र परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर घर में घुस आए और अलमारी व बक्से को खंगाल डाला। चोर अलमारी में रखी 10 हजार रुपये की नगदी, तीन जोड़ी बच्चों के खंडवा, करीब 250 ग्राम चांदी के बिछुआ और एक सोने का मंगलसूत्र समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।इसी दौरान परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.