बदायूं, अगस्त 14 -- Badaun News: बिजली के तारों में अचानक आग लगने से पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। तारों में आग लगते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई बंद करा दी गई। आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सप्लाई शुरू कराने की मांग की। बिल्सी तहसील क्षेत्र के वनबेहटा गांव में बिजली के तारों में अचानक आग लगने से पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। तारों में आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। तारों में आग लगने के दौरान आसपास मौजूद लोग सुरक्षा को देखते हुए दूर हट गए। आग लगने के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। बिजली सप्लाई बंद होने से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली वि...