बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: बदायूं। बिजली की लाइन चोरी करने पहुंचे ईको सवार चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान उनका एक साथी बिजली के पोल पर लाइन उतारते समय फंस गया। जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया और रात भर उसे पोल पर घेरकर रखा। सुबह ग्रामीणों ने काफी समझाने के बाद उसे नीचे उतारा और पुलिस को सौंप दिया। यही गैंग पिछले काफी समय से इलाके में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, बिजली की लाइन चोरी और निजी नलकूपों में चोरी कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आरोपी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमलाघटना का स्थान मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कुरऊ और भरर्कुइया गांव के बीच खेतों के इलाके का है। ग्रामीणों के अनुसार ईको कार में सवार एक दर्जन से अधिक लोग बिजलीघर के पास करीब 15 पोल की बिजली लाइन उतार रह...