बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बिल्सी। सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने नगर की बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण बिल्सी नगर क्षेत्र के बिजलीघर के यार्ड में पानी भर जाने से नगर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब आठ बजे से गुल हुई बिजली दोपहर करीब 12:30 बजे तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के चलते बिजलीघर के निकट स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी बिजलीघर के यार्ड में भरने से सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Balia News: 20 घंटों से दो सौ गांवों की बिजली गुल यह भी पढ़ें- Munger News: सद्भावना घाट स्थित काजवे पुलिया पर छह फीट पानी, आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- Mun...