बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी शक्ति धाम पर ्भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा ने बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...