बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में शनिवार की रात से शुरू हुई बरसात रविवार को भी दिन भर रुक रुककर होती रही। बारिश की वजह से जिले के तमाम विद्युत उपकेंद्र जहां पर बरसाती पानी की वजह से करंट फैलने की आशंका थी वहां दिन में कई घंटे तक आपूर्ति ठप रखी गई। शनिवार की रात से रविवार को सुबह से हुई बरसात के बाद कई जगह जलभराव हो गया तो विद्युत उपकेंद्रों में भी इसका असर देखने को मिला। कुछ जगह बरसाती पानी जमा हुआ तो करंट फैलने का खतरा भी बढ़ गया। इस वजह से विद्युत उपकेंद्र नवादा न्यू, करौलिया, सालारपुर, सिलहरी, कुरऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति दिन भर ठप रही। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 24 घंटे बाद 700 गांवों में लौटी बिजली, उमस से मिली राहत शनिवार की रात आई तेज आंधी की वजह से कई जगह खंभे क्षतिग्रस्त ...