Badaun News: बारिश से गिरी मकान की छत, महिला की मौत
बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: उघैती, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच रात में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में गिरा मकान, बाल बाल बचा परिवारघटनास्थल का विवरण उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में गुरुवार रात लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी गुड्डो देवी 35 वर्ष पत्नी महिपाल सिंह अपने कमरे में सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे कमरे की छत पर लगे सीमेंट के गाटर और पटिया अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिर पड़े। पूरा मलबा गुड्डो देवी के ऊपर आ गिरा। तेज धमाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.