बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश और हवा के चलते एक कच्चे मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय रामशिला पत्नी मुनीष अपने पांच बच्चों के साथ कच्चे मकान में मौजूद थीं। हादसे के दौरान कच्चे घर का एक हिस्सा गिरा, लेकिन वह सभी बाल बाल बच गए। अचानक मकान का एक हिस्सा गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग तत्काल बचाव कार्य में जुट गए। गनीमत रही कि जिस हिस्से में मकान गिरा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे दंपती परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य अधिकांश इसी मकान में सोते हैं, लेकिन हादसे के दौरान वह सभी दूसरे हिस्से में सो रहे थे। हादसे क...