बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: बिनावर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- बारात में महिलाओं से अभद्रता, मारपीट, विदाई रोकी क्षेत्र के गांव विजय नगला में मंगलवार देर रात बारात के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना का विवरण गांव विजय नगला में मंगलवार देर रात एक घर में बारात आई थी। गांव के लोग बारात देख रहे थे। पीड़ित राजेश ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक भी बारात देखने गया था। आरोप है कि गांव के विनय, रंजीत और उनके साथियों से पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे बारात में भगदड़ मच गई। सूचना म...