बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: अल्लापुर चमारी गांव निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर पुत्र शिवदार भी परिवार के साथ बाबा के दर्शन को गए थे। उनके साथ बेटा यादराम, पत्नी खुशी श्रीनिवास और बेटी छाया भी थीं। दर्शन कर लौटते समय बागपत में हुए हादसे में रामेश्वर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अल्लापुर चमारी गांव में उनके घर पर परिचितों और ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया। रामेश्वर की मौत से परिजन सदमे में हैं। रामेश्वर के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इनमें एक बेटे की शादी होना बाकी है। परिवार की कई जिम्मेदारियों में रामेश्वर की अहम भूमिका थी। यह भी पढ़ें- बदायूं के अल्हापुर गांव से चली थीं 13 गाडियां वह बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। जाहरवीर बाबा के दर्शन के लिए निकले रामेश्वर के परिवार ने नहीं सोचा था कि वापसी के दौरान ऐसा हाद...