बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: जरीफनगर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाने के बाहरी हिस्से में बनी लैट्रिन में जाने की बात कहकर वह बाहर निकला और दिल्ली हाईवे की ओर भाग गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी के फरार होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मिथुन वाल्मीकि नशे का आदी है। मामले में अब तक औपचारिक लिखापढ़ी दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां चौराहे पर गुरुवार को एक पेट्रोल पंप और दुकान से गैस सिलेंडर चोरी हुए थे। दोनों घटनाओं की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कस्बा दहगवां निवासी टिकाऊ उर्फ मिथुन को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। शुक्रवार को पूछताछ के दौरान आरोप...