बदायूं, अक्टूबर 9 -- बाढ़ से 18 सड़कें क्षतिग्रस्त Badaun News: बाढ़ सीजन में लंबे समय तक सड़कों पर पानी जमा रहने की वजह से सदर, दातागंज, सहवसान तहसील क्षेत्र की 18 सड़कें पूरी तरह तबाह हो गईं। क्षतिग्रस्त मार्गों पर गड्ढे होने और डामर उखड़ने से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को दोबारा बनाने के लिये स्थलीय सर्वे कराकर पुन: निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कर दिये हैं। जिले में करीब तीन माह बाढ़ का दंश रहा। बाढ़ के दौरान सदर, दातागंज, सहवसान तहसील क्षेत्र के 36 गांव प्रभावित हुये। बाढ़ का पानी लंबे समय तक भरे रहने के चलते हजरतपुर-गढ़िया रंगीन, जटा, अहमदनगर बछौरा मार्ग समेत कुल 18 सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं। बाढ़ उतरने के बाद जर्जर मार्गों की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना क...