बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: रामगंगा नदी में बाढ़ आने के चलते बिहारीपुर पर पानी के तेज बहाव के साथ कटान की रोकथाम को बनी ठोकरें बह गयी हैं। इसके बाद से यहां पर कटान का डर बढ़ गया है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फिर से ठोकरों को सही कराया जाये। गंगा नदी के साथ ही रामगंगा नदी के जलस्तर में कई दिनों से उतार चढ़ाव बना है। इसके चलते बाढ़ के हालत बने हुये हैं। रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद से गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग बाधित है, ऐसे में इधर से आने जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: डिस्चार्ज घटा तो गंडक ने शुरू की कटान, पीपल का पेड़ समेत पांच सीमेंटेड ब्लॉक नदी में समाए बिहारीपुर पर कटान के बचाव को बनवायी गयीं, ठोकरें बाढ़ के साथ बह गयी हैं। ऐसी स्थिति में आसपास के ...