बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: बागपत हादसे में अल्लापुर चमारी के सात लोगों की मौत के बाद सोमवार को पूरा गांव सदमे में रहा। जिन गलियों में सुबह से शाम तक चहल-पहल रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा था। मृतकों के घरों पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर कोई अपनों के लौटने का इंतजार करता रहा। अल्लापुर चमारी में सोमवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई। बागड़धाम में दर्शन के लिए गए गांव के सात लोगों की बागपत हादसे में मौत की जानकारी जैसे-जैसे ग्रामीणों तक पहुंची, वैसे-वैसे गांव की तस्वीर बदलती चली गई। जिन परिवारों के सदस्य श्रद्धा और विश्वास के साथ यात्रा पर निकले थे, उनके घरों में चीख-पुकार मच गई। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर हालात जानने लगे। कई घरों के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही, लेकिन किसी के चेहरे पर बात करने की हिम्मत नहीं थी। महिलाएं...