बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: मूसाझाग (बदायूं), संवाददाता। ससुराल जा रहे कासगंज के युवक की बाइक रोककर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसका सोने की चेन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े ठेकेदार के गले से चेन झपटकर फरारघटना का स्थान मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र में बदायूं-दातागंज मार्ग पर गांव भैरव नगला के सामने स्थित स्टेडियम के पास का है। कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के गांव खड़ेरी पुख्ता के रहने वाले राहुल पुत्र मानपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई को वह अपने घर से ससुराल ग्राम प्रसिद्धपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:10 बजे जैसे ही वह भैरव नगला के सामने पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशो...