बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बाइक सवार तीन बाइक सवारों ने रास्ते में रोककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम जगत पीपरी निवासी बादाम सिंह पुत्र अफलातून की मुंडिया धुरेकी कस्बे में दुकान है। बादाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। मुंडिया से निकलकर बाग के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। बादाम सिंह की शिकायत पर फैजगंज बे...