Badaun News: बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा
बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: बाइक चोरी के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंबे कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद न्यायालय की शरण ली गई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की अंबे कॉलोनी के हाल निवासी और मूल रूप से ग्राम अहमदनगर रूखाड़ा थाना उसावां निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बाइक अंबे कॉलोनी में ताऊ के घर के गेट के सामने खड़ी करके आवश्यक कार्य से अंदर गया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। बाइक उसकी पत्नी महिमा देवी के नाम पंजीकृत है। पुष्पेंद्र के अनुसार उसने तुरंत 112 पर सूचना दी और उसी दिन केशव च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.