बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। दहगवां मुख्यालय पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इनके माध्यम से आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, कृषि विभाग सहित भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र सैनी ने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर का आयोजन 27 सितंबर होगा। इस मौक़े पर अमित गुप्ता, ताराचंद्र, देवकीनंदन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ताराचंद प्रधान सहायक अजहर इकबाल, सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार, सहायक लेखाकार सुहान अहमद खान, मौजूद रहे यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 25 सितंबर से 18 ...