बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: उघैती। समय के साथ बसों के संचालन वाले रोड पर ऑटो एवं ई रिक्शा की संख्या बढ़ती है, तो प्राइवेट बसों के संचालन की संख्या कम हो गई। इसका फायदा उठाते हुए तमाम डग्गामार वाहन रोड पर सक्रिय हो गए, और सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ होने लगा। इसी का नतीजा है,जिले भर में लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। लेकिन पुलिस एवं परिवहन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है। सोमवार को बिसौली सहसवान रोड पर हादसा था, उस रोड पर करीब एक दशक साल पहले तक लगातार बस का संचालन होता था। लेकिन बढ़ती हुई ऑटो एवं बाद में ई रिक्शा की तादात ने बसों की संख्या पर ब्रेक लगा दिए। छोटे छोटे टुकड़ों के रास्ते में पहुंचने के लिए सवारी के साधन में लोगों को यह वाहन मुफीद महसूस होने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...