बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बिजली लाइन के काम में इस्तेमाल होने वाली 700 मीटर केबल चोरी हो गई। रात में स्टोर से केबल गायब मिली और काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा गांव के पास बिजली की एबी केबल चोरी हुई थी। गांव जगत के रहने वाले मैसर्स नीतिन इंजीनियर्स के सुनील शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज के कुंवरगांव पोषक पर बिजली आपूर्ति अलग करने का काम चल रहा है। बनकोटा के पास मंदिर परिसर में सामग्री रखने और मजदूरों के रहने के लिए स्टोर बनाया गया था। 17 जुलाई को बदायूं स्टोर से बिजली लाइन में लगाने के लिए 700 मीटर ए...