Badaun News: बदायूं में दूध भरी पिकअप ने ईको कार में मारी की टक्कर, दो की मौत, दस घायल
बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: बिसौली। आसफपुर में जात करने जा रहे एक ही परिवार के लोग शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट पुल के पास दूध से भरी एक पिकअप ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रानेट चौराहे के पास हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैन निवासी एक परिवार ईको कार से आसफपुर के फकावली क्षेत्र में जात करने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूध से लदी पिकअप ने ईको कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कस्तूरी (50) पत्नी लील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.