बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: दीपावली के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषणा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा का लाभ जिले 3.85 लाख पात्र उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये दीपावली के उपहार में फ्री सिलेंडर देने का निर्णय लिया है। इसके बारे में मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम से ऐलान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के ऐलान के क्रम में दीपावली के त्योहार से पहले लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग ने इसके क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फ्री सिलेंडर के लिये उपभोक्ताओं क...