बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: जिले में डेंगू संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में तमाम डेंगू संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी तक चिंतित नहीं है। इसी बीच चार दिन के अंदर चार डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा सामने आया है। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगत पीपरी गांव में डेंगू की चपेट में आकर तीन मरीजों की मौत हुई है तो वजीरगंज ब्लॉक के गांव मीरापुर में भी एक संक्रमित की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने एलाइजा जांच न होने पर डेंगू से मौत होने की बात को स्वीकार नहीं की। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में गांव निवासी 58 वर्षीय कस्तूरी देवी, राय सिंह का 10 वर्षीय पुत्र मोरचंद्र, 40 वर्षीय हारून शाह को बुखार आ रहा था। उनकी जांच कराई गई तो पता चला कि उनको डेंगू था। निजी अस्पतालों में तीनों का इलाज चल रह...